सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Demand to Declare Cow as Mother of the Nation Foot March Organized

Siddharthnagar News: गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग, निकाली पदयात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 28 Apr 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Demand to Declare Cow as Mother of the Nation Foot March Organized
बांसी में गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते गौ माता सम्मान अभि - फोटो : samvad
विज्ञापन
बांसी। गोसम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को कस्बे में गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली गई और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में उनके पेशकार को सौंपा गया।
Trending Videos

गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत गौ माता के सम्मान और सुरक्षा के लिए पदयात्रा दोपहर 12 बजे टेकधर बाबा मंदिर से निकाली गई। इस अवसर पर गौ सम्मान अभियान के संरक्षक धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस पदयात्रा का उद्देश्य गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने, देश में पूर्ण रूप से गोवंश हत्या बंद करने और गौवंश के संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना है। पद यात्रा के दौरान गौ सम्मान अभियान के सभी सदस्यों ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पदयात्रा से जुड़कर गौ सेवा और राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दें। तहसील कार्यकाल पहुंचने के बाद गौ भक्तों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम की गैर मौजूदगी में उनके पेशकर को सौंपा। इस अवसर पर जिला प्रभारी राहुल कुमार अग्रहरि ,सिद्धार्थ राजपूत, प्रमोद हिंदू, राघवेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed