{"_id":"69efd6e40b275605a102f44d","slug":"agricultural-input-traders-submitted-a-memorandum-regarding-their-problems-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-157283-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कृषि आदान व्यापारियों ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कृषि आदान व्यापारियों ने समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक माह में समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी
सिद्धार्थनगर। जनपद के कृषि आदान व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। यह ज्ञापन एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन (एडा) के बैनर तले दिया गया, जिसमें खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं की समस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं।
इस दौरान जिलाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि संगठन देशभर के लगभग पांच लाख व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता है, जो लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
इसी के विरोध में 27 अप्रैल को देशभर के कृषि आदान व्यापारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर अपनी मांगों को उठाया। ज्ञापन में खाद पर जबरन लिंकिंग पर रोक लगाने, उर्वरकों की डिलीवरी सीधे बिक्री केंद्र तक सुनिश्चित करने और डीलर मार्जिन को बढ़ाकर न्यूनतम आठ प्रतिशत करने की मांग की गई है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो खरीफ सीजन से पहले अनिश्चितकालीन बंद का निर्णय लिया जाएगा, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो सकते हैं। अंत में व्यापारियों ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय और कृषि मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देशित कर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए।
इस मौके पर जिला महासचिव कुलदीप शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, जिला महामंत्री नदीम रिजवी सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X