फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rizwan's body will be brought home from Saudi Arabia today.

Siddharthnagar News: आज सऊदी से वतन लाया जाएगा रिजवान का शव

Sat, 08 Aug 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 08 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rizwan's body will be brought home from Saudi Arabia today.
बिस्कोहर। सऊदी अरब के नजरान शहर में 22 जून को दिल का दौरा पड़ने से जान गंवाने वाले त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोकम अमया गांव निवासी रिजवान अहमद (60) के परिजनों के इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने जा रही हैं। करीब डेढ़ महीने बाद शनिवार को उनका पार्थिव शरीर वतन पहुंचेगा। अमर उजाला की लगातार कवरेज और सांसद जगदंबिका पाल के प्रयासों के बाद सऊदी अरब से शव भेजने की प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन

विमानन विभाग की नई समय सारणी के अनुसार सऊदी एयरलाइंस का विशेष विमान शनिवार सुबह करीब 10:15 बजे लखनऊ के अमौसी हवाईअड्डे पहुंचेगा। रिजवान के छोटे भाई रिहान रजा सहित परिवार के करीबी लोग शनिवार सुबह करीब चार बजे गांव से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। परिजनों के मुताबिक हवाई अड्डे पर आवश्यक प्रशासनिक, सीमा शुल्क और कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर उन्हें सौंपा जाएगा। इसके बाद एंबुलेंस से शव को सीधे पैतृक गांव डोकम अमया लाया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को दिनभर रिश्तेदारों और ग्रामीणों का परिवार को ढांढस बंधाने के लिए आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed