फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: A group of Kanwariyas set out chanting "Har-Har Mahadev

Siddharthnagar News: हर-हर महादेव के जयकारे लगा निकला कांवरियों का जत्था

Sat, 01 Aug 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 01 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: A group of Kanwariyas set out chanting "Har-Har Mahadev
सिद्धार्थनगर/भवानीगंज। सावन माह शुरू होने के साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों से श्रद्धालुओं और कांवरियों का जत्था प्रसिद्ध शिव मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए निकलने लगा है। शहर के युवाओं की टोली बाबा धाम, महाकाल समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों के रवाना हो चुकी है। साथ ही स्थानीय शिव मंदिरों पर भी जलाभिषेक समेत अन्य कार्यक्रम आयोजन की तैयारी तेज हो गई है। डुमरियागंज क्षेत्र के भड़रिया स्थित शिव मंदिर पर शनिवार को श्रद्धालुओं की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर राजेश गुप्ता ने बताया कि आगामी तीन अगस्त को भड़रिया से अयोध्या के लिए निकलने वाली बाइक यात्रा और गांव में स्थित श्रीगिरजेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु अयोध्या से जल भरकर भड़रिया मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान संतोष पासवान, जेपी दुबे, विजय मिश्र, सुनील गुप्ता, लक्ष्मण मौर्य, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed