फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Uproar over youth's death; road blocked

Siddharthnagar News: युवक की मौत पर हंगामा, जाम की सड़क

Sun, 02 Aug 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 02 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Uproar over youth's death; road blocked
पीएम हाउस के सामने सड़क पर मृतक के परिजनों से बात करती पुलिस। संवाद
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के मुडिला गांव निवासी एक युवक की क्षेत्र के ही रेहरा गांव में शुक्रवार देर शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह पत्नी के साथ खेत में धान की नर्सरी लेने के लिए गया था। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को परिजन और ग्रामीणों ने अशोक मार्ग स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क पर बैठ गए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि तहरीर के बावजूद पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। लगभग 40 मिनट तक जाम रहा। सीओ की ओर से कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग माने और सड़क से उठे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शहर के मुडिला गांव निवासी गणेश लोधी (40) पुत्र दशरथ अपनी पत्नी कलावती के साथ शुक्रवार दोपहर में क्षेत्र के ही रेहरा गांव में खेत की रोपाई के लिए नर्सरी लेनेे गया था। गणेश के बड़े भाई विदेशी के मुताबिक दोनों खेत में काम करने के लिए गए थे। रात करीब आठ बजे जानकारी मिली की भाई की मौत हो गई। वह मेडिकल कॉलेज में है। मौके पर पहुंचा तो भाई की लाश पड़ी थी। उसकी नाक से खून निकला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई विदेशी ने आरोप लगाया कि पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि दोनों के बीच रिश्ते सही नहीं थे। उसके भाई ने पहले ही अनहोनी की आशंका जताई थी। पत्नी के साथ विवाद करने वाले आरोपी का नाम भी शिकायती पत्र में लिखा था लेकिन पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं की। अगर कार्रवाई करते तो शायद घटना नहीं होती। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए मेडिकल कॉलेज के सामने अशोक मार्ग जाम कर दिया और पुलिस का लापरवाही का आरोप लगाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौर्यान ने निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।

इस संबंध में शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि घटना के बारे में मेडिकल कॉलेज से जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार और गांव के लोग पत्नी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उससे पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed