फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 73 students selected for NCC

Siddharthnagar News: एनसीसी में 73 बच्चों का हुआ चयन

Sun, 02 Aug 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 02 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 73 students selected for NCC
शहर के सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज में एनसीसी भर्ती के लिए छात्र के हाइट की नाप किया गया। स्रोत विज्ञ
श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार संपन्न हुई एनसीसी भर्ती प्रक्रिया
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। 46 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के तहत श्री सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में शनिवार को एनसीसी भर्ती का आयोजन किया गया। भर्ती प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 73 बच्चों का चयन किया गया। भर्ती में जूनियर डिवीजन में 25 और सीनियर डिवीजन में 48 कैडेटों का चयन किया गया।
चयन प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप शारीरिक दक्षता,दौड़, लिखित परीक्षा एवं आवश्यक परीक्षणों के आधार पर की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट मुकुल कुमार एवं सेकंड ऑफिसर महेंद्र ने चयनित कैडेटों को बधाई देते हुए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा तथा व्यक्तित्व विकास के लिए एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य विनायक अनमोल ने सभी चयनित कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ एनसीसी की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। भर्ती प्रक्रिया को करने के लिए 46 यूपी बटालियन गोरखपुर से सूबेदार अनिल भंडारी एवं हवलदार आशीष कुमार आए थे। विद्यालय प्रशासन में रणजीत चौधरी, हृदय नारायण मिश्र, मान सिंह, गिरिजेश कुमार सिंह, अंकित और मधुदेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed