{"_id":"6a6e3563cbfa58a7560fc3a3","slug":"siddharthnagar-news-mourning-procession-featuring-the-alam-taken-out-in-benwa-on-the-seventh-day-of-chehlum-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162156-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चेहलुम की सातवीं पर बेंवा में निकाला गया अलम का मातमी जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चेहलुम की सातवीं पर बेंवा में निकाला गया अलम का मातमी जुलूस
Sun, 02 Aug 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के कसबा हललौर मे निकाले गए शबीहे ताबूत सकीना की जियारत करते अकीदतमंद। संव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतभारी। डुमरियागंज क्षेत्र के बेंवा मुस्तफा में शनिवार को चेहल्लुम की सातवीं के मौके पर अजादारी का जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। उन्होंने अलम लेकर पूरे गांव में भ्रमण कर नौहा पढ़कर मातम किया।
अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की। जुलूस पूरे अकीदत, गम और अनुशासन के साथ निकाला गया। जुलूस के दौरान मातमी दस्तों ने नौहाख्वानी और सीना-जनी कर कर्बला के शहीदों को याद किया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल रहा लेकिन अमन, भाईचारे और धार्मिक सौहार्द का वातावरण भी देखने को मिला। इस अजादारी जुलूस में अंसार हुसैन, जीशान हुसैन, हैदर, राजा, टीपू, सब्बू, तैयब अली सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।