फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Light and sound show begins at the stupa

Siddharthnagar News: स्तूप पर शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो

Sun, 02 Aug 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 02 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Light and sound show begins at the stupa
: कपिलवस्तु स्तूप पर सीएसआर मद से 3.49 करोड़ रुपये से कराया गया है लाइट एंड साउंड शो का निर्माण कार्य
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अब तक सुविधाओं से वंचित रहे विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थली कपिलवस्तु में तेजी से सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लाइट एंड साउंड शो के शुभारंभ करने के बाद कपिलवस्तु स्तूप परिसर की रौनक बढ़ जाएगी। अब यहां देश-विदेश से आने वाले बौद्ध धर्मावलंबियों और पर्यटकों को रोजाना प्रदर्शित होने वाले भगवान बुद्ध के छायाचित्र लुभाएंगे। भगवान बुद्ध से जुड़े इस ऐतिहासिक स्थल पर इसके संचालन से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
झांसी फोर्ट की तर्ज पर कपिलवस्तु के पिपरहवा स्तूप में स्थापित लाइट एंड साउंड शो पर सीएसआर मद से 3.49 करोड़ रुपये खर्च हुए है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण व प्रशासन की टीम के संयुक्त निरीक्षण और तकनीकी प्रस्तुति के संशोधित प्रस्ताव की जांच के बाद नियम व शर्तों सहित लाइट एंड साउंड शो के संचालन की अनुमति दी है। इससे होने वाली आय को जिला प्रशासन और एएसआई के बीच 70:30 के अनुपात में साझा किया जाएगा जबकि स्तूप में लाइट एंड साउंड शो के संचालन और रख-रखाव की जिम्मेदारी नगर पंचायत कपिलवस्तु की होगी। कपिलवस्तु पिपरहवा स्तूप पर झांसी के किले की तरह लगे साउंड एंड लाइट शो सिस्टम में प्रतिदिन सुबह महात्मा बुद्ध की जीवनी और क्षेत्र के ऐतिहासिक, धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत से संबंधित छायाचित्र दिखाए जाने हैं। पेट्रोनेट इंडिया ने इस परियोजना के लिए सीएसआर मद से तीन करोड़ 49 लाख 96 हजार रुपये की स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन

एएसआई ने पिपरहवा स्तूप व आसपास बिना स्थायी परिवर्तन करने समेत विभिन्न नियम व शर्तों के तहत साउंड एंड लाइट शो की स्थापना की अनुमति दी है। शो के लिए ढलान वाले क्षेत्र पर बैठने की अस्थायी व्यवस्था के लिए बिना खोदे कालीन घास बिछाकर समतल किया गया है। शो के बाद कुर्सियां हटा दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
9.32 करोड़ रुपये से निर्मित हुआ विपश्यना पार्क
सिद्धार्थनगर। महात्मा बुद्ध की क्रीड़ास्थली कपिलवस्तु में 9.32 करोड़ रुपये में विपश्यना पार्क का निर्माण हुआ है। 2.64 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित विपश्यना पार्क की सुविधाएं यहां पर देसी-विदेशी पर्यटकों को लुभाएंगी। पार्क में लुंबिनी की तरह महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के चारों ओर जलाशय व पाथवे बना है। इसे तीन श्रेणियों में बांटकर कार्य किया गया है। सेंटर जोन में यात्री सुविधाएं होंगी। महाविरोचन गार्डन में अष्ट सिद्धांत पर आधारित बागबानी और दीवारों पर बौद्ध धर्म दर्शन का संदेश देने वाले वृत्तचित्र है और मेडिटेशन जोन में भूमिगत ध्यान केंद्र बनाए गए है। कपिलवस्तु में साउथ कोरिया, श्रीलंका, जापान सहित अन्य देशों से आने वाले पर्यटकों को सुविधाएं मिलेंगी तो वे यहां भी रात्रि विश्राम कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed