{"_id":"6a6e3589cfe1fccc8503368a","slug":"siddharthnagar-news-did-not-allow-the-burden-of-price-hikes-to-fall-on-the-common-people-even-during-a-crisis-hardeep-puri-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-162167-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट में भी आम जनता पर नहीं बढ़ने दिया कीमत का बोझ : हरदीप पुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट में भी आम जनता पर नहीं बढ़ने दिया कीमत का बोझ : हरदीप पुरी
Sun, 02 Aug 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
कपिलवस्तु के पिपरहवा में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में बच्चों का अन्नप्रासन करते पेट्रोलियम एवं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
: केंद्रीय मंत्री ने सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु स्तूप पर किया लाइट एंड साउंड शो का किया उद्घाटन
: कपिलवस्तु के पिपरहवा में सीएसआर मद से बने विपश्यना पार्क का हुआ उद्घाटन
सिद्धार्थनगर। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के दौरान पूरी दुनिया में संकट रहा लेकिन देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत नहीं बढ़ने दी गईं। केंद्र सरकार ने दूरदर्शी नीति अपनाते हुए एक्साइज ड्यूटी कम कर पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों को नियंत्रित रखा और आम जनता पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने दिया।
केंद्रीय मंत्री शनिवार को सिद्धार्थनगर में थे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बुद्ध स्थली कपिलवस्तु में स्तूप पर लाइट एंड साउंड शो और पिपरहवा में विपश्यना पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने विधिवत पूजन कर शिलापट का अनावरण कर उद्घाटन किया और स्तूप की परिक्रमा की। साथ ही वहां मौजूद भंतेजनों से वार्ता की।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएसआर के तहत कंपनियां अपने लाभ का दो प्रतिशत देती हैं, जिससे विकास का कार्य कराए जाते हैं। प्रधानमंत्री नारी शक्ति का सम्मान कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई गईं हैं। स्वच्छ भारत मिशन योजनांतर्गत शौचालय का निर्माण कराकर गांवों को ओडीएफ किया। प्रधानमंत्री आवास के अंतर्गत चार करोड़ आवास बने हैं। 2024 के बाद तीन करोड़ नए आवास बनाने का संकल्प लिया गया है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में लक्ष्य प्राप्त करने में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 2014 में पूरे देश में सिर्फ 14 करोड़ गैस कनेक्शन थे। प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना के तहत 12 करोड़ पात्र परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया है। उन्होंने कहा कि सांसद जगदंबिका पाल ने जिन प्रोजेक्ट की मांग की है, उसे शीघ्र ही पूरा कराया जाएगा।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हर घर को गैस पाइप लाइन से जोड़ने पर काम कर रहे हैं। गौतम बुद्ध ने पूरी दुनिया को शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश दिया। खोदाई में मिले गौतम बुद्ध के अवशेष को वापन लाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है।
विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि कपिलवस्तु स्तूप पर लाइट साउंड शो और विपश्यना पार्क का उद्घाटन होने से जनपद के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।गौतम बुद्ध ने अपने जीवन के शुरुआती 29 वर्ष यही व्यतीत किए। जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने कहा कि कपिलवस्स्तु स्तूप पर लाइट साउंड शो और विपश्यना पार्क जनपद के विकास के लिए बड़ी सौगात है।
प्रदर्शनी का किया अवलोकन, गर्भवतियों की गोदभराई
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कार्यक्रम स्थल पर पर्यटन सुविधा केंद्र पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान गर्भवतियों की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर की छात्राओं ने स्वागत गीत और शिवपति इंटर काॅलेज की छात्राओं ने कपिलवस्तु गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद काला नमक चावल और गौतम बुद्ध पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कविता शाह, सीडीओ बलराम सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, सहकारी बैंक अध्यक्ष विक्रम सिंह, एसपी अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, पीडी अनिल कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड एके सिंह आदि मौजूद रहे।