{"_id":"6a6e3c67d923c0b51308883d","slug":"siddharthnagar-news-weather-changes-people-troubled-by-heat-and-humidity-under-the-sun-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-162206-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बदला माैसम, धूप में गर्मी व उमस से परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बदला माैसम, धूप में गर्मी व उमस से परेशान रहे लोग
Sun, 02 Aug 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सुबह से ही तेज धूप होने के कारण शनिवार को लोग गर्मी और उमस से परेशान दिखे। दोपहर में सड़क पर आवाजाही कम रही, जबकि सुबह और शाम को ही लोग आवागमन करते नजर आए।
वहीं जुलाई में सामान्य से काफी कम बारिश होने के कारण जिले में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। इससे धान की फसल पर संकट गहराने से किसान चिंतित हैं। हालांकि अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान में अगस्त के पहले सप्ताह में बारिश होने की संभावना ने राहत की उम्मीद जगाई है।
पिछले चार दिनों से बारिश नहीं होने के बावजूद आसमान में कुछ देर के लिए बादल छाने से लोगों को राहत मिल रही थी लेकिन शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण मौसम में तापमान बढ़ा दिया। इससे लोग जरूरी काम से ही घर से बाहर निकले और सड़कें सुनसान रहीं।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानियों के अनुसार जुलाई के अंतिम दिनों में मानसून ट्रफ मध्य भारत की ओर खिसकने से सिद्धार्थनगर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला कमजोर पड़ गया था।
अब यह प्रणाली दोबारा उत्तर की ओर बढ़ रही है, जिससे एक अगस्त से जिले में मौसम बदलने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक एक और दो अगस्त को जिले में घने बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ भारी बारिश की 65 से 85 प्रतिशत तक संभावना है।
तीन से पांच अगस्त के दौरान मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने का अनुमान है। इस अवधि में जिले के अधिकतर हिस्सों में लगातार बारिश या रुक-रुक कर तेज बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं छह और सात अगस्त को भी बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।ग