{"_id":"6a6e3c95d251fafac20a6516","slug":"siddharthnagar-news-married-woman-dies-brother-accuses-in-laws-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162180-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विवाहिता की मौत, भाई ने ससुरालियों पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विवाहिता की मौत, भाई ने ससुरालियों पर लगाया आरोप
Sun, 02 Aug 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
बांसी कस्बे से सटे सियरापार में लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच करते कोतवाल मृत्युंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। कस्बे से सटे सियरापार में शनिवार दोपहर में बंद मकान के बरामदे में बिस्तर से लिपटी एक युवती की लाश मिली है। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई ने बहन के पति और सास पर शव छोड़कर भागने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, मृत गुड़िया के भाई लहरा कोतवाली बांसी निवासी सगीर ने बताया कि उसकी बहन का विवाह तीन वर्ष पूर्व ग्राम केशवारे थाना खेसरहा निवासी शकील के साथ हुआ था और इनका दो साल का बेटा है। शुक्रवार को उनके बहनोई शकील ने फोन पर बताया कि उसकी बहन गुड़िया की तबीयत बहुत खराब है। उसका इलाज कराने डाॅक्टर के पास लाया हूं। इलाज कहां हो रहा है, इसके बारे में बार-बार पूछने के बाद भी सही जानकारी नहीं दे रहा था। शनिवार को उसने बताया कि गुड़िया की मृत्यु हो गई है। काफी पूछने के बाद बताया कि बांसी-खलीलाबाद सड़क किनारे सियरापार में एक मकान में उसकी लाश पड़ी है। काफी तलाश करने के बाद बहन की लाश मिली।
इसके बाद डायल-112 और बांसी कोतवाली को वारदात की सूचना दी गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे कोतवाल मृत्युंजय पाठक घटना स्थल का निरीक्षण कर विधिक कार्रवाई में जुट गए।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि तहरीर और पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।