फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Chief Minister to visit Bansi tomorrow; will gift development projects to three assembly constituencies

Siddharthnagar News: कल बांसी आएंगे मुख्यमंत्री, तीन विधानसभाओं को देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात

Sat, 08 Aug 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 08 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Chief Minister to visit Bansi tomorrow; will gift development projects to three assembly constituencies
बांसी के रतनसेन इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री के जनसभा स्थ्ल का जायजा लेते विधायक जयप्रताप सिंह, ए
: रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी में आयोजित होगी मुख्यमंत्री की जनसभा, लाभार्थियों को वितरित करेंगे प्रमाणपत्र
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बांसी के रतनसेन इंटर कॉलेज में आएंगे। वह बांसी, इटवा और डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्रों को विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गईं है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा नौ अगस्त को बांसी में आयोजित कार्यक्रम में तीन विधानसभा क्षेत्रों की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही वह विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।
बांसी के रतनसेन इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर शुक्रवार को सफाई होने के साथ ही टेंट गिरने लगा है। यहां पांडाल और मंच बनाने की तैयारी देर रात तक जारी रहा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा बांसी, इटवा व डुमरियागंज क्षेत्र में निर्मित सड़कों और अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। साथ ही नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का विधायक जयप्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या और एडीएम गौरव श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों ने निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई, मंच और पंडाल निर्माण के लिए स्थल निर्धारित करने के साथ ही सुरक्षा आदि इंतजाम का जायजा लिया। साथ ही कार्यक्रम में सभी व्यवस्था सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जिले पर प्रस्तावित था। इसमें कपिलवस्तु और बांसी विधानसभा क्षेत्र की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया जाना था। अब नए कार्यक्रम के तहत बांसी में आयोजित कार्यक्रम में तीन विधानसभाओं क्षेत्रों की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है। बाद में जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की ओर से कपिलवस्तु और शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed