फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: New electricity substation to be built in Tulsiyapur; capacity at Dhebarua to be increased

Siddharthnagar News: तुलसियापुर में बनेगा नया बिजली उपकेंद्र, ढेबरुआ की क्षमता बढ़ेगी

Fri, 07 Aug 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 07 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: New electricity substation to be built in Tulsiyapur; capacity at Dhebarua to be increased
ऊर्जा मंत्री डा.एके शर्मा से मुलाकात कर नया विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाकर 132 केवीए करने की
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर क्षेत्र में 33/11 केवीए का नया बिजली उपकेंद्र बनेगा। साथ ही ढेबरुआ पावर हाउस की क्षमता बढ़ाकर 132 केवीए किए जाने को भी ऊर्जा मंत्री डॉ. एके शर्मा ने मंजूरी दे दी है। दोनों परियोजनाओं से क्षेत्र के दर्जनों गांवों की बिजली व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा की मांग पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री डॉ. एके शर्मा ने तुलसियापुर में 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने और ढेबरुआ पावर हाउस की क्षमता बढ़ाकर 132 केवीए करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ढेबरुआ पावर हाउस से बढ़नी ब्लॉक की लगभग 50 ग्राम पंचायतों को बिजली आपूर्ति की जाती है। तुलसियापुर क्षेत्र में अलग उपकेंद्र स्थापित होने से बिजली आपूर्ति का भार कम होगा और क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध बिजली मिल सकेगी। इसके साथ ही ढेबरुआ पावर हाउस की क्षमता बढ़ने से लो-वोल्टेज और ओवरलोड जैसी समस्याओं से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि दोनों परियोजनाएं क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इससे विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी और भविष्य में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू एवं विश्वसनीय हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed