फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Heightened vigilance at the Barhni border; round-the-clock intensive surveillance with a dog squad

Siddharthnagar News: बढ़नी सीमा बढ़ी चौकसी, श्वान दस्ते के साथ 24 घंटे सघन निगरानी

Fri, 07 Aug 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 07 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Heightened vigilance at the Barhni border; round-the-clock intensive surveillance with a dog squad
भारत नेपाल सीमा बढ़नी में वाहनों की जांच करते एसएसबी के जवान। संवाद
- एसएसबी 50वीं वाहिनी बढ़नी की ओर से की गई चेकिंग
विज्ञापन

ढेबरुआ। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसबी 50वीं वाहिनी ने बढ़नी सीमा क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। सीमा पर 24 घंटे निगरानी, गश्त और तलाशी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार को चेकिंग अभियान तेज रहा और हर आने-जाने वालों की तलाशी ली गई।
बढ़नी बाॅर्डर पर एसएसबी के जवान सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति, वाहन और सामान की गहन जांच कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए श्वान (डॉग) दस्ते की भी तैनाती की गई है जो विस्फोटक सामग्री, मादक पदार्थों और अन्य संदिग्ध वस्तुओं की पहचान में सुरक्षा बलों की सहायता कर रहा है। सीमा क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त, वाहन गश्त, नाका चेकिंग और सीमा स्तंभों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। सीमा पार से होने वाली तस्करी, अवैध गतिविधियों व संदिग्ध आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए एसएसबी लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

50वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल ने सीमावर्ती नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, संदिग्ध व्यक्ति या अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम एसएसबी चौकी या स्थानीय पुलिस को दें। अधिकारियों का कहना है कि आमजन के सहयोग से सीमा सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। एसएसबी ने स्पष्ट किया है कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा, सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने या नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 50वीं वाहिनी पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्कता व मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed