{"_id":"6a7623e63e50f3d7240b2408","slug":"siddharthnagar-news-kanwar-yatra-traffic-diversion-implemented-vehicle-pressure-rises-on-siddharthnagar-highways-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162530-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कांवड़ यात्रा का डायवर्जन लागू, सिद्धार्थनगर के हाईवे पर बढ़ा वाहनों का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कांवड़ यात्रा का डायवर्जन लागू, सिद्धार्थनगर के हाईवे पर बढ़ा वाहनों का दबाव
Fri, 07 Aug 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
बांसी माधव पार्क तिराहा पर भारी वाहनों का रूट डाइवर्जन करते पुलिस के जवान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बस्ती मार्ग बंद होने से भारी वाहनों को बांसी-डुमरियागंज होकर भेजा जा रहा गोंडा की ओर
- 11 अगस्त तक रहेगा डायवर्जन, प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस तैनात
सिद्धार्थनगर/बांसी। जिले में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर लागू किए गए रूट डायवर्जन का असर शुक्रवार से सिद्धार्थनगर में भी दिखाई देने लगा। गोरखपुर और बस्ती की ओर से आने-जाने वाले भारी वाहनों का मार्ग बदल दिए जाने से बांसी, खेसरहा और डुमरियागंज होकर गुजरने वाले मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। प्रशासन ने 11 अगस्त तक प्रभावी रहने वाले डायवर्जन को लेकर प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात कर दिया है। जिन वाहनों को अयोध्या-लखनऊ की तरफ जाना होगा, उन्हीं को रोका जाएगा।
प्रशासन के अनुसार गोरखपुर की ओर से बस्ती होकर अयोध्या, लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को अब खलीलाबाद, बांसी, डुमरियागंज और गोंडा के रास्ते भेजा जा रहा है। वहीं गोंडा और लखनऊ की दिशा से आने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्ग से गोरखपुर की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। बांसी के माधव पार्क तिराहा, खेसरहा और बस्ती सीमा से सटे लोहरौली समेत कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों का संचालन कराया जा रहा है।
हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिसकर्मियों की 24 घंटे शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। बांसी, डुमरियागंज और पथरा क्षेत्र में पुलिस टीमें लगातार वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी देकर यातायात सुचारू रखने में जुटी हैं। डुमरियागंज के बैदौला चौराहे पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
प्रशासन ने आम लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा इस मार्ग पर निकलने से पहले अतिरिक्त समय लेकर चलने की अपील की है। विशेष रूप से बांसी-डुमरियागंज हाईवे पर अगले पांच दिन तक ट्रैफिक का दबाव सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहने की संभावना जताई गई है।
बांसी कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार भारी वाहनों का डायवर्जन कराया जा रहा है। प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात है और यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।