फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: CM was most critical of the Congress, mentioning the party several times during his address

Siddharthnagar News: कांग्रेस पर सर्वाधिक हमलावर रहे सीएम, संबोधन में कई बार किया जिक्र

Sun, 09 Aug 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 09 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: CM was most critical of the Congress, mentioning the party several times during his address
: बांसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 45 मिनट का रहा संबोधन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बांसी में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने 45 मिनट के संबोधन में कांग्रेस पर सर्वाधिक हमलावर रहे। उन्होंने युवाओं की बेरोजगारी से लेकर सुविधाओं की उपलब्धता तक के लिए कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहराया। वहीं उनके निशाने पर सपा भी रही। सीएम ने अपने संबोधन 27 से अधिक बार कांग्रेस का जिक्र किया जबकि सपा का सिर्फ पांच बार नाम लिया। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक-एक बार ही नाम लिया।
मुख्यमंत्री ने यहां तक कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मान नहीं दिया और नौ अगस्त 1925 को लखनऊ में हुए स्वतंत्रता संग्राम के दौरान काकोरी की घटना को लूट बताती रही जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका नाम बदलते हुए काकाेरी ट्रेन एक्शन रख दिया। उन्होंने महाराजा सुहेलदेव, निषादराज, वीरांगना उदा देवी और वीरांगना झलकारी बाई को आजादी के बाद भुलाने के लिए भी कांग्रेस को ही जिम्मेदार ठहराया। कहा कि 55 से 60 वर्ष के शासन में कांग्रेस ने युवाओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने देश के और सपा ने प्रदेश के युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था। उन्होंने कांग्रेस पर देश को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विश्व में मजबूत शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया।
विज्ञापन

-----------
नारेबाजी के कारण वापस चले गए थे राजीव गांधी
विधायक जयप्रताप सिंह ने रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जनसभा इसी इंटर कॉलेज के परिसर में होनी थी। वह यहां आए लेकिन लोगों ने उनके विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे वह बिना जनसभा को संबोधित किए ही लौट गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि ऐसे समृद्ध विरासत वाले जगह पर आने का उन्हें मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
दो सीटों की हार के कारण सपा डाल रही रोड़ा
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले की पांच सीटों में 2022 की चुनाव में डुमरियागंज और इटवा विधानसभा में हुई हार के कारण सपा को विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने का मौका मिल गया है। उन्होंने कहा कि अनुपूरक बजट के दौरान सपा के सदस्यों ने रोड़ा अटकाते हुए विधानसभा का बर्हिगमन किया। अगर यह दोनों सीटे जीते होते तो उनका विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने का साहस नहीं होता। उन्होंने साफ कहा कि अब ऐसी चूक नहीं होनी चाहिए।

--------
नौकरी आते ही वसूली के लिए निकल पड़ता था सैफई सिंडिकेट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले जब प्रदेश में नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होती थी तब सैफई सिंडिकेट सक्रिय हो जाता था और वसूली के लिए निकल पड़ता था। चाचा भतीजे की जोड़ी ने प्रदेश के युवाओं को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया था। वहीं अब पूरी पारदर्शिता के साथ नौकरियों में भर्ती होती है और किसी तरह के भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed