{"_id":"6a78c45d5373ebb4dc09d747","slug":"siddharthnagar-news-change-in-weather-leads-to-rise-in-illnesses-surge-in-patients-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162612-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, मरीजों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, मरीजों की भरमार
Sun, 09 Aug 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनवापुर। बारिश के बाद मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। रविवार को भनवापुर क्षेत्र के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 248 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
इनमें सबसे अधिक मरीज खांसी, गले में खराश, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर आए। पीएचसी तरहर में 37, बिजौरा में 35, सोहना में 52 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच के बाद आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाएं वितरित कीं।
चिकित्सकों के अनुसार मौसम में बदलाव के दौरान वायरल और अन्य मौसमी संक्रमण से बचाव के लिए सफाई और खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को जांच और उपचार के साथ आवश्यक दवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों से स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की अपील की।