फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Monsoon stalls; humidity and intense sunlight increase discomfort

Siddharthnagar News: मानसून पर लगा ब्रेक, उमस और तेज धूप ने बढ़ाई बेचैनी

Sun, 09 Aug 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 09 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Monsoon stalls; humidity and intense sunlight increase discomfort
- 34 डिग्री अधिकतम और 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान, बारिश का इंतजार
विज्ञापन

- प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां सीमित होने के आसार, अगले कुछ दिनों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश संभव
सिद्धार्थनगर। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर पड़ गई है। रविवार को सिद्धार्थनगर में पूरे दिन तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद जिले में बारिश नहीं हुई। दोपहर में धूप तेज होने से उमस और बढ़ गई।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी तट पर बना निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए उत्तरी-पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर पहुंच रहा है। इसके कारण मानसूनी द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति से कुछ दक्षिण की ओर खिसक गई है। इससे मानसून का प्रवाह मध्य भारत की ओर होने की स्थिति बनी है। इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मानसूनी गतिविधियों के कमजोर पड़ने के रूप में दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि वर्तमान मौसम तंत्र के आगे बढ़ने के बाद अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है। सिद्धार्थनगर समेत पूर्वी यूपी में भी व्यापक बारिश के बजाय कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश नहीं तो बढ़ेगी उमस
- दिनभर बारिश नहीं होने और तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने से वातावरण में उमस बनी रही। रात का तापमान भी 28 डिग्री होने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। बारिश की उम्मीद में आसमान की ओर टकटकी लगाए किसानों और आम लोगों को रविवार को निराशा हाथ लगी।

धान की फसल को बारिश का इंतजार
- जिले में इस समय धान की फसल के लिए बारिश महत्वपूर्ण है। लगातार बारिश का अंतराल बढ़ने पर खेतों में नमी बनाए रखने के लिए किसानों को सिंचाई का सहारा लेना पड़ सकता है। हालांकि निचले और जलभराव वाले क्षेत्रों में बारिश का अंतराल किसानों के लिए राहत भी दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed