फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Protect yourself from rain and sun... Fever has been plaguing people for days

Siddharthnagar News: बारिश और धूप से बचें... कई दिन सता रहा बुखार

Sun, 09 Aug 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 09 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Protect yourself from rain and sun... Fever has been plaguing people for days
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में बुखार-जुकाम के साथ सिरदर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। इसमें अधिकांश ऐसे मरीज रहे जिन्हें कई दिन से बुखार की समस्या बनी हुई थी। उनके खून की जांच करके उन्हें दवा दी गई। इसके साथ ही मौसम से बचाव की सलाह दी गई। बारिश और धूप से बचने के साथ ही ताजा भोजन करने और स्वच्छ पानी पीने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण करके मरीजों को दी गई दवा : शाहपुर। डुमरियागंज नगर में स्थित पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें जुकाम-बुखार, शुगर, एसिडिटी, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के कुल 23 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
विज्ञापन

पीएचसी डुमरियागंज में डाॅ. रामकिशोर प्रजापति ने दोपहर 01:00 बजे तक 23 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाएं दीं। उन्होंने कहा इस समय आम दिनों के सापेक्ष जुकाम-बुखार के लक्षण के मरीजों की संख्या कुछ अधिक है। डाॅक्टर ने बताया कि वर्तमान समय में संक्रामक रोग और मच्छर जनित रोग के फैलने की संभावना अधिक होती है, इसलिए घरों के आसपास सफाई, शुद्ध पेयजल, शौचालय के इस्तेमाल और मच्छर से बचने के उपाय पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस दौरान फर्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव, आशीष कुमार, सरिता चौधरी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों की जांच गई सेहत दी गई दवा : ढेबरुआ। बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत आने वाले अकरहरा, भुतहवा और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेलों में रविवार को मरीज पहुंचे। इन स्वास्थ्य मेलों में कुल 57 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। आरोग्य मेलों में पहुंचे मरीजों में ज्यादातर गरम मौसम के कारण होने वाली बीमारियों से पीड़ित थे। इनमें वायरल बुखार, त्वचा रोग, कमर दर्द, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और चक्कर आने जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीज अधिक संख्या में थे। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बगल में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकरहरा में 21 मरीजों ने अपना इलाज करवाया। वहीं, भुतहवा स्वास्थ्य केंद्र पर 19 और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्र पर 17 मरीज पहुंचे और चिकित्सकों से परामर्श लिया।

बढ़नी पीएचसी के अधीक्षक अविनाश चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोग्य मेलों में आए हुए सभी मरीजों की चिकित्सकों की ओर से जांच की गई है और उन्हें उचित उपचार प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed