फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Youth are becoming job creators rather than job seekers: Yogi

नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बन रहा युवा : योगी

Sun, 09 Aug 2026 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Youth are becoming job creators rather than job seekers: Yogi
- मुख्यमंत्री योगी ने कहा - प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में युवाओं को मिल रहे नए अवसर
विज्ञापन

- सीएम योगी ने सिद्धार्थनगर में 311 करोड़ रुपये ज्यादा की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि देश का युवा अब केवल नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज के युवाओं के पास केवल नौकरी ही नहीं, बल्कि अच्छी शिक्षा, रोजगार और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर हैं। केंद्र सरकार की पीएम स्टार्टअप योजना, डिजिटल इंडिया, पीएम इंटर्नशिप और मिशन रोजगार जैसी पहल युवाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध करा रही हैं। पिछले 12 वर्षों में देश में करीब 17 करोड़ लोगों को रोजगार के अवसर मिले हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज व बांसी विधानसभा क्षेत्र में 311 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 107 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं को बदलती अर्थव्यवस्था और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। करीब 17 हजार स्किल डेवलपमेंट सेंटर और 15 हजार से अधिक आईटीआई संचालित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की बेसिक और माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था की स्थिति खराब थी। समाजवादी पार्टी के शासन में नकल को बढ़ावा दिया जाता था। तंज कसते हुए कहा कि उस समय नकल को जैसे ''जन्मसिद्ध अधिकार'' बना दिया गया था। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने करीब 55-60 वर्षों तक देश में शासन किया, लेकिन गरीबों और महिलाओं के जीवन में ऐसा व्यापक परिवर्तन क्यों नहीं आया।
विज्ञापन

सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं, महिलाओं, गरीबों, किसानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्राम चौकीदारों, रसोइयों और कोटेदारों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लिए बजट में प्रावधान किया है। उन्होंने लोगों से ''हर घर तिरंगा'' अभियान से जुड़ने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ अगस्त का दिन देश के इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण है। नौ अगस्त 1925 को लखनऊ के काकोरी में क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों के सरकारी खजाने को ट्रेन से ले जाते समय कब्जे में लिया था। अंग्रेजों ने इस घटना को ''डकैती'' कहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऐतिहासिक घटना को ''काकोरी ट्रेन एक्शन'' के रूप में सम्मान देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
जाति-क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांट रही सपा-कांग्रेस
सीएम योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नकारात्मक राजनीति के साथ आगे बढ़ रही है। जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने की प्रवृत्ति दिखाई दे रही है। जिन ताकतों ने पहले समाज को बांटने का काम किया, उनके कारण देश गुलाम हुआ और आज कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के नेता फिर उसी रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में लंबे समय तक शासन करने का अवसर मिला, जबकि समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनाने का अवसर मिला। कांग्रेस ने देश के और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा किया। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश का युवा प्रदेश के बाहर अपनी पहचान बताने से बचता था। बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज या बलरामपुर का नाम बताने में भी उसे संकोच होता था।

00
युवाओं के लिए वर्चुअल और फिजिकल कोचिंग
सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। यूपीएससी, यूपीपीएससी, नीट, जेईई समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में वर्चुअल और फिजिकल कक्षाओं की व्यवस्था की जा रही है। इन कक्षाओं में ऐसे अधिकारी और विशेषज्ञ भी युवाओं को पढ़ाएंगे, जिन्होंने स्वयं प्रतियोगी परीक्षाएं पास की हैं। डॉक्टर और इंजीनियर भी युवाओं को अपने अनुभव साझा करेंगे। आईटीआई और पॉलीटेक्निक संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत नई तकनीकों से जुड़ी ट्रेनिंग की व्यवस्था की जा रही है।


00
शिवभक्त बम-बम भोले के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसी राज्य में भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नक्सलवाद और गुंडागर्दी का माहौल होगा तथा व्यापार और निवेश के लिए अवसर नहीं होंगे तो उसका सबसे ज्यादा असर युवाओं पर पड़ेगा। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश का युवा अपनी पहचान छिपाने को मजबूर था, लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। कानून का राज स्थापित हुआ है और निवेश के लिए बेहतर वातावरण तैयार हुआ है। इसका परिणाम है कि आज प्रदेश का युवा अपनी पहचान छिपाने के बजाय गर्व के साथ अपने जिले और प्रदेश का नाम बताता है। कांवड़ यात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि मेरठ से हरिद्वार के बीच बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री शांतिपूर्वक यात्रा कर रहे हैं। यह बदले हुए उत्तर प्रदेश की तस्वीर है, जहां आस्था, सुरक्षा और विकास साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed