फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Two teenagers go missing while bathing in the Banganga River in Nepal; search underway

Siddharthnagar News: नेपाल में बानगंगा नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, तलाश जारी

Sun, 09 Aug 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 09 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Two teenagers go missing while bathing in the Banganga River in Nepal; search underway
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में बानगंगा नदी में नहाने के दौरान दो 13 वर्षीय किशोर लापता हो गए। दोनों मवेशी चराने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन

शनिवार शाम घटना की जानकारी मिलने के बाद से सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ), नेपाल पुलिस और स्थानीय लोग नदी में दोनों की तलाश कर रहे हैं। लगातार खोजबीन के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, यशोधरा गाउंपालिका-8 के सिंहखोर में कर्बला के पास शनिवार को दोनों बालक बानगंगा नदी में नहाने और तैरने के लिए उतरे थे। बताया गया कि दोनों घर से मवेशी चराने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक दोनों लापता हो गए। लापता बालकों की पहचान 13 वर्षीय सरफराज और 13 वर्षीय उबैद मुसलमान के रूप में हुई है। हादसे की सूचना शनिवार शाम करीब पांच बजे सुरक्षा बलों को मिली। इसके बाद खोज अभियान शुरू किया गया।
एपीएफ 28 नंबर गण के गणपति पुलिस अधीक्षक गोपाल अधिकारी के अनुसार बिजौरी-मर्यादपुर से सशस्त्र पुलिस निरीक्षक गोविंद सिंह थापा के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण प्राप्त सात जवानों की टीम खोज अभियान में जुटी है।

टीम नदी में संभावित स्थानों पर लगातार तलाश कर रही है। तलाश अभियान में नेपाल पुलिस और स्थानीय लोग भी सहयोग कर रहे हैं। नदी के पानी में काफी देर तक खोजबीन के बाद भी दोनों किशोराें का पता नहीं चल सका। सुरक्षा बलों और ग्रामीणों की टीम नदी के आसपास लगातार तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed