{"_id":"6a78c5812bde2c10d301a63a","slug":"siddharthnagar-news-pedestrian-dies-after-being-hit-by-a-motorcycle-in-itwa-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-162593-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: इटवा में बाइक की टक्कर से पैदल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: इटवा में बाइक की टक्कर से पैदल युवक की मौत
Sun, 09 Aug 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। इटवा-बढ़नी मार्ग पर शनिवार देर शाम बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इटवा थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी राम नेवास (38) पुत्र अशर्फी शनिवार देर शाम किसी जरूरी काम से पैदल इटवा-बढ़नी मार्ग पर जा रहे थे।
इसी दौरान इटवा की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राम नेवास सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई। घायल बाइक चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी है। राम नेवास की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने भी मौके पर पहुंचकर परिजन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।