फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Youth apprehended on suspicion of human trafficking

Siddharthnagar News: मानव तस्करी की आशंका में युवक को दबोचा

Sun, 09 Aug 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 09 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Youth apprehended on suspicion of human trafficking
ढेबरुआ। बढ़नी सीमा पर शनिवार को एसएसबी 50वीं वाहिनी की टीम ने एक 22 वर्षीय युवती को संदिग्ध परिस्थितियों में नेपाल ले जा रहे युवक को दबोचा लिया। उसे हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया। युवती के बयानों और परिस्थितियों को देखते हुए एसएसबी ने मानव तस्करी या किसी अन्य अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

एसएसबी के अनुसार सशस्त्र सीमा बल कैंप बढ़नी के सीमा स्तंभ संख्या 567/1 के पास चेकपोस्ट पर जवान ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें विशेष आसूचना मिली कि एक युवक और युवती पैदल भारत से नेपाल की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर जवानों ने दोनों को रोककर पूछताछ की। मामला संदिग्ध लगने पर एएचटीयू को सूचना दी गई। रेस्क्यू की गई युवती कुशीनगर के कप्तानगंज की रहने वाली है। युवक की पहचान अंकित (24) निवासी महथा, थाना शोहरतगढ़ के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में अंकित ने बताया कि उसकी युवती से आठ अगस्त को चिल्हिया रेलवे स्टेशन पर पहली बार मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह उसे नेपाल घुमाने के उद्देश्य से अपने साथ ले जा रहा था।

महिला एसएसबी कर्मियों ने युवती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सात अगस्त को घर से नाराज होकर ट्रेन से निकली थी। इसी दौरान ट्रेन में उसकी युवक से मुलाकात हुई। युवती के अनुसार युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था। उसे यह जानकारी नहीं थी कि युवक उसे कहां लेकर जा रहा है।
युवती के नेपाल जाने के उद्देश्य से अनभिज्ञ होने और परिस्थितियां संदिग्ध पाए जाने पर एसएसबी ने मानव तस्करी की आशंका को देखते हुए उसे रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed