{"_id":"6a78c4dc7d6f6b3b270a46ea","slug":"siddharthnagar-news-final-match-of-the-yuva-ekta-kabaddi-tournament-today-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-162631-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: युवा एकता कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: युवा एकता कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज
Sun, 09 Aug 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोटन। विकास खंड लोटन के देवपुर मस्जिदिया में चल रही दो दिवसीय युवा एकता कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांच रविवार को भी जारी रहा। अधिक संख्या में टीमों के पहुंचने के कारण मुकाबले देर रात तक चलते रहे। निर्धारित मैच पूरे नहीं होने से प्रतियोगिता का फाइनल अब सोमवार को खेला जाएगा।
रविवार को प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन से पहले कबड्डी कमेंटेटर मोहम्मद उस्मान ने बाहरी टीमों के खिलाड़ियों का स्वागत कर उनका परिचय कराया और मैच शुरू कराया। पहला मुकाबला इमलिहा और बनकटी महराजगंज के बीच हुआ, जिसमें बनकटी की टीम विजयी रही। दूसरे मुकाबले में गोरखपुर और मैनहवा की टीमें आमने-सामने आईं। इसमें गोरखपुर ने जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में मऊ ने मस्जिदिया की टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में लगातार टीमों के पहुंचने और मुकाबलों की संख्या अधिक होने के कारण देर रात तक सभी मैच पूरे नहीं हो सके। आयोजकों के अनुसार सोमवार को शेष मुकाबले कराए जाएंगे। इसके बाद क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला भी सोमवार को ही खेला जाएगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है। देर शाम तक मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक डटे रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।