फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: The remembrance of Hussain will continue as long as the world exists

Siddharthnagar News: रहती दुनिया तक होता रहेगा जिक्र-ए-हुसैन

Mon, 10 Aug 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 10 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: The remembrance of Hussain will continue as long as the world exists
डुमरियागंज क्षेत्र के कस्बा हल्लौर सिथित इमाम बारगाह हुसैनिया वफफ शाह आलमगीर सानी मे का आयोजन क
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील के हल्लौर स्थित इमामबारगाह हुसैनिया वक्फ शाह आलमगीर सानी में सालाना अशरे की दूसरी मजलिस में अकीदतमंद उमड़ पडे़। अंजुमन गुलदस्ता मातम के तत्वावधान में शनिवार की रात आयोजित अशरे की दूसरी मजलिस को लखनऊ से आए मौलाना कलबे अहमद नकवी ने संबोधित किया। इसमें भारी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।
विज्ञापन

मजलिस को मौलाना कलबे अहमद नकवी ने कहा कि वाक्यात-ए-कर्बला सिर्फ इतिहास नहीं है। यह हर क्रांति की बुनियाद है और आज भी पूरी दुनिया में इमाम हुसैन का चिराग रोशन है, जो जुल्म के खिलाफ प्रतिरोध का प्रतीक है। मौलाना ने कहा कि मुहर्रम पर निकाले जाने वाले अलम, ताबूत, जुलजनाह और ताजिया के जुलूस इमाम हुसैन की जीत का एलान करते हैं।
विज्ञापन

इमाम हुसैन को मानने वाला कभी भी जालिम, अत्याचारी और अन्याय के सामने नतमस्तक नहीं हो सकता है। इमाम हुसैन की शहादत और वाक्यात-ए-कर्बला अन्याय और जालिम से लड़ने का हौसला देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजलिस के आखिर में मौलाना ने कर्बला की तपती जमीन पर तीन दिन के भूखे प्यासे हजरत इमाम हुसैन की हुई शहादत का मंजर बयान किया तो हर किसी की आंखें आंसुओं से तरबतर हो गई। पूरा मजमा हाय हुसैन की सदा से गूंजता रहा। मजलिस से पहले मर्सिया शाहिद आलम और उनके सहयोगी ने पढ़ी।
इस दौरान काजिम रजा,शबाब, वजाहत हुसैन, जाकिर जमाल हैदर, मेहंदी हैदर, मौलाना निहाल, मनववर, नफासत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed