{"_id":"6a81f97ae4742396060333fa","slug":"siddharthnagar-news-cook-critically-injured-in-collision-between-motorcycle-and-bicycle-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162958-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाइक और साइकिल की टक्कर में रसोइया गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाइक और साइकिल की टक्कर में रसोइया गंभीर
Sun, 16 Aug 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के रिउना गांव में शनिवार सुबह करीब सात बजे बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में साइकिल सवार रसोइया शिवकरण गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उनकी साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय बदुरगहना में तैनात सहायक अध्यापक राजेश कुमार दुबे बाइक से विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान तपानाथ सरस्वती इंटर कॉलेज धमौरा में कार्यरत रसोइया शिवकरण भी साइकिल से विद्यालय जा रहे थे। रिउना गांव के पास दोनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में शिवकरण को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।