फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Demand to designate B-PACS Manikganj as a paddy procurement center

Siddharthnagar News: बी-पैक्स मानिकगंज को धान क्रय केंद्र बनाए जाने की मांग

Sun, 09 Aug 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 09 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Demand to designate B-PACS Manikganj as a paddy procurement center
भवानीगंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बयारा-चकचई स्थित बी-पैक्स मानिकगंज को आगामी खरीफ फसल सीजन में धान क्रय केंद्र बनाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। लोगों को कहना है कि सहकारी समिति पर धान क्रय केंद्र की स्थापना किए जाने से किसानों को उपज बेचने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

बी पैक्स मानिकगंज अध्यक्ष राजेश पांडेय के अलावा क्षेत्र के संतोष पासवान, ऐश मोहम्मद, विजय कुमार, मनोज मोर्य, रामपाल सिंह, प्रिंस सिंह, अवध बिहारी सिंह आदि ने बताया कि धान की फसल तैयार होने के बाद उसे बेचने के लिए किसानों को तमाम परेशानियां उठानी पड़ती है। ऐसे में नजदीकी स्तर पर क्रय केंद्र संचालित किया जाना आवश्यक है, जिससे क्षेत्र के किसान अपनी धान की फसल आसानी से बेच सकें और उसका उचित सरकारी दाम मिल सके। किसानों का कहना है कि क्रय केंद्रों न होने से किसानों को खून-पसीने से सींची धान की फसल को औने-पौने दाम पर बेचना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed