फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Players display their prowess in Kabaddi tournament

Siddharthnagar News: कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sun, 16 Aug 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 16 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Players display their prowess in Kabaddi tournament
- लोटन क्षेत्र के स्थित स्कूल में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार से हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

लोटन। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के हाजी करम हुसैन सल्फिया पब्लिक स्कूल खखरा बुजुर्ग में तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार से हुआ। प्रतियोगिता देखने के लिए दर्शकों की भीड़ रही। खिलाड़ी एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए और टीम को जीत दिलाने के लिए दमखम दिखाया।

कबड्डी का शुभारंभ फैसल सल्फी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर जैसे पिछड़े जिले में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता कबड्डी का आयोजन निश्चय ही सराहनीय कदम है। आज के सूने मैच में राम जानकी मंदिर बनाम सेमरी सोतियाडाडी रामजानकी ने जीत हासिल की। महराजगंज फुलवरिया बनाम स्टार इमलिहा के मैच में फुलवरिया ने जीत हासिल की। वहीं, महराजगंज जिला के बरगदवा बनाम फुलवरिया के मैच में फुलवरिया की टीम विजयी रही। लुंबिनी बनाम बंजरहा में लुंबिनी की टीम विजयी हुई। बिहार के मुजफ्फरनगर बनाम बेलहिया सिद्धार्थनगर के मैच में मुजफ्फरनगर जीत हासिल की है।
विज्ञापन

मैच के दौरान इरशाद अहमद शाह, हलीम शाह, मो. मुस्तकीम, मो. उसमान, पंकज बाबा, विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed