फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Training imparted on how to deal with disasters

Siddharthnagar News: प्रशिक्षण में सिखाया गया आपदा से निपटने का तरीका

Sat, 01 Aug 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 01 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Training imparted on how to deal with disasters
सिद्धार्थनगर। सीएमओ कार्यालय स्थित ट्रेनिंग सेंटर में जिले के 100 आपदा मित्र, स्वयं सहायता समूह की 100 समूह सखियों समेत अन्य विभाग के कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। उन्हें आपदाओं से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और एसडीआरएफ द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में आपदा विशेषज्ञ पुष्पांजलि सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर लोगों को प्रशिक्षित करते हुए प्रथम प्रति उत्तर करता की भूमिका में स्वयंसेवक अपना अहम योगदान देंगे। प्रशिक्षण में एसडीआरएफ और मास्टर ट्रेनरों द्वारा आपदा पूर्व, आपदा के दौरान और बाद तैयारी, चेतावनी, भूकंप, बाढ़, अग्निकांड, समुदाय आधारित, प्राथमिक उपचार, घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तकनीक की जानकारी दी गई। साथ ही बिजली, सर्पदंश, सूखा, लू, खाद्य सुरक्षा प्रबंध अस्थायी शेल्टर, स्थानीय संसाधन से स्ट्रेचर बनाना, प्लास्टिक की बोतलों, केले के तने से नाव निर्माण, सीपीआर और बेसिक लाइफ सपोर्ट के आपदा के समय संचार और समन्वय की भूमिका की विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षित समूह सखी आपदा मित्र अपने-अपने क्षेत्र में आपदा प्रबंधन टीम के रूप में प्रथम प्रति उत्तरकर्ता के रूप में कार्य करेंगे और प्रशासन को मौके पर सहयोग प्रदान करेंगे। प्रशिक्षण समाप्ति से पूर्व इन स्वयंसेवकों का एक बेसिक टेस्ट भी हुआ, जिनमें बेहतर प्रदर्शन करने वालों समेत सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और सभी ने जिले में आपदा के समय तत्पर रहने का संकल्प लिया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर मनोज यादव, रोशन लाल, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed