{"_id":"6a6e3004e16678cf65068b21","slug":"siddharthnagar-news-villagers-outraged-over-power-cuts-amidst-sultry-heat-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162192-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उमसभरी गर्मी में बिजली कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उमसभरी गर्मी में बिजली कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश
Sat, 01 Aug 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बिजली के इंतजार में करवटे-बदलते बीत जाती है सारी रात
भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में इन दिनों बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। सुबह से सायं तक बिजली कटौती की जा रही है, जिससे लोगों में आक्रोश है। लोगों ने बिजली व्यवस्था में सुधार करवाने की मांग की है।
उमसभरी गर्मी के बीच बृहस्पतिवार को डुमरियागंज नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में फाॅल्ट बनवाने नाम पर दिनभर बिजली गुल रही। रात में सप्लाई बहाल हुई तो भी आवाजाही का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार को भी कमोबेश स्थिति यही रही। दिनभर बिजली आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। ग्रामीण विशाल सोनी, रामकरन, दिनेश कुमार, राजेश यादव आदि ने कहा पिछले कुछ दिन से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। घर पर लगा इन्वर्टर भी चार्ज नहीं हो पाता है। इस संबंध जेई सुभाष गुप्ता ने कहा उमसभरी गर्मी में बिजली की लोड बढ़ गया है। 11 हजार के बजाए नौ हजार वोल्ट सप्लाई ही मिल रही है। इससे फाॅल्ट अधिक हो रहा है। दिन-रात एक कर आपूर्ति में सुधार करने की काेशिश की जा रही है।