{"_id":"6a7767e87243e5c81f025209","slug":"six-sacks-of-urea-seized-one-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162543-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छह बोरी यूरिया बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छह बोरी यूरिया बरामद, एक गिरफ्तार
Sat, 08 Aug 2026 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एसएसबी और पुलिस की टीम ने की कार्रवाई
खुनुवां। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात छह बोरी यूरिया बरामद की। साथ ही दो साइकिल के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ के आरोपी की पहचान परमात्मा बनिया (44) निवासी पालिका वार्ड नंबर आठ जिला कपिलवस्तु नेपाल के रूप में हुई। आरोपी को खुनुवां कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही थी। इसी दौरान सीमा पीलर संख्या 555 के पास दो व्यक्ति साइकिल पर सामान लादकर भारत से नेपाल की ओर जाते दिखाई दिए। जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। सीमा के नजदीक होने का फायदा उठाकर एक व्यक्ति साइकिल व सामान छोड़कर नेपाल की ओर भाग गया जबकि दूसरे को पकड़ लिया।
पूछताछ में उसने बताया कि छह बोरी यूरिया शोहरतगढ़ से लेकर आया था और इसे नेपाल में अधिक कीमत पर बेचने के लिए ले जा रहा था।