सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The building was not built as per the map, another notice was pasted.

Siddharthnagar News: नक्शे के हिसाब से नहीं बना भवन, दूसरा नोटिस चस्पा

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 06 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The building was not built as per the map, another notice was pasted.
विज्ञापन
शोहरतगढ़। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या सात सुभाष नगर में आवासीय भवन का नक्शा पास कराकर मदरसा निर्माण कराने के मामले में नगर पंचायत प्रशासन ने दूसरी नोटिस चस्पा कर दी है। पहली नोटिस का गोलमाल जवाब से गर पंचायत प्रशासन संतुष्ट नहीं था। मामले में ईओ ने मदरसा संचालक मुमताज अहमद शाह को दूसरा नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सात दिन के अंदर जवाब नहीं देने पर ध्वस्तीकरण की चेतावनी दी है।
Trending Videos


संचालक की ओर से दिए गए जवाब में कहा गया है कि नोटिस मिलने के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया है और वर्तमान में कोई कार्य नहीं हो रहा है जबकि प्रशासन ने नोटिस में यह स्पष्ट रूप से पूछा था कि नगर पंचायत से स्वीकृत नक्शे के विपरीत अवैध निर्माण क्यों कराया गया और आवासीय भवन को अन्य प्रयोजन के लिए क्यों उपयोग में लाने की कोशिश की गई। अधिकारियों का कहना है कि जवाब में मूल बिंदुओं से बचने की कोशिश की गई है, जिससे यह प्रतीत होता है कि प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है, इसलिए दूसरी नोटिस जारी की गई। एक अप्रैल को बिना प्रशासनिक अनुमति के भवन में मदरसा संचालन के तैयारी की इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होते ही तहसील प्रशासन हरकत में आया। तहसीलदार और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न होने पर तत्काल प्रभाव से भवन में ताला लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर पंचायत द्वारा दूसरी नोटिस जारी की गई है। जवाब नहीं देने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

विवेकानंद मिश्रा, एसडीएम शोहरतगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed