सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The construction of the tank was not completed in seven years.

Siddharthnagar News: सात सालों में पूरा नहीं हुआ टंकी का निर्माण

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The construction of the tank was not completed in seven years.
विज्ञापन
पड़री बाजार। पुरैनी मिश्र गांव में हर घर स्वच्छ जल पहुंचाने का प्रयास केवल कागजी साबित हो रहा है। करीब सात वर्ष पहले इस गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू हुआ था, जो अब तक पूरा नहीं हो पाया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
Trending Videos

सलेमपुर विकास खंड के पुरैनी मिश्र गांव में वर्ष 2017-18 में जल जीवन मिशन के तहत हर घर में स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए दो करोड़ की की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू हुआ। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टंकी निर्माण शुरू होने के साथ ही करीब 10 प्रतिशत आबादी के बीच पाइप लाइन भी बिछ गई। इसके बाद काम रुक गया। आज भी परसिया अभिलाष ,पड़री बनमाली ,चकरवा आदि पुरवों में पाइप लाइन नहीं बिछी है। कहीं-कहीं सड़क खोद कर छोड़ दी गई है।
गांव के अरूण मिश्र कहते हैं कि बार बार शिकायत के बावजूद अभी तक टंकी आ निर्माण कार्य पूरा नही हो सका है। न ही इसकी कोई जांच आदि ही हो रही है।
पूर्व प्रधान अशोक मिश्र का कहना है कि आधा अधूरा कार्य छोड़कर ठेकेदार चला गया। तब से आज तक कोई लौटकर नहीं आया। इस संबंध में जल निगम के जेई आफताब आलम ने बताया कि अगले वित्तीय वर्ष कार्य शुरू होना है। उम्मीद है कि मई में कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed