सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The mercury rose three degrees due to sunshine... the chill did not go away.

Siddharthnagar News: धूप खिलने से तीन डिग्री चढ़ा पारा... दूर नहीं हुई सिहरन

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 23 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
The mercury rose three degrees due to sunshine... the chill did not go away.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अचानक सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदले मौसम के मिजाज ने रविवार को फिर करवट बदली। सुबह छिटपुट बादल छाए रहने के बाद दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होता गया। हालांकि अधिकतम तापमान में खास बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई। धूप खिलने से लोगों ने राहत जरूर महसूस की, लेकिन इससे सिहरन में खास फर्क नहीं हुआ और लोगों को गुलाबी ठंड सताती रही।
Trending Videos

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही तापमान सामान्य श्रेणी में रहे। दिन में धूप खिली रही जबकि सुबह वातावरण में नमी का असर देखने को मिला। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 96 प्रतिशत और न्यूनतम 42 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की गति 2.0 किलोमीटर प्रति घंटा रही और दिशा दक्षिण-पश्चिमी बनी रही, जिससे मौसम में हल्की नरमी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के मुताबिक आगामी 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed