सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The wait is getting longer, the backlog of gas cylinders crosses 80 thousand.

Siddharthnagar News: बढ़ता जा रहा इंतजार, गैस सिलिंडर का बैकलॉग 80 हजार पार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The wait is getting longer, the backlog of gas cylinders crosses 80 thousand.
भटनी गैस एजेंसी पर कागज पर मोहर लगवाते उपभोक्ता।
विज्ञापन
देवरिया। जिले में रसोई गैस सिलिंडरों की किल्लत एक बार फिर गहराती जा रही है। गैस एजेंसियों पर बैकलॉग बढ़कर करीब 80 हजार सिलिंडरों तक पहुंच गया है, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। हालात यह है कि हर गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने वालों की लंबी कतारें लग रही हैं।
Trending Videos

कुछ दिन पहले तक बैकलॉग घटकर 50 हजार से नीचे आ गया था, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी थी। लेकिन आपूर्ति में कमी और मांग में अचानक बढ़ोतरी के चलते स्थिति फिर बिगड़ गई है। अब एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ता पहुंचकर लाइन में लग जा रहे हैं, फिर भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार, आपूर्ति नियमित नहीं होने के कारण वितरण प्रभावित हो रहा है। जितने सिलिंडर की डिमांड है, उसके मुकाबले कम आपूर्ति हो रही है। इसके चलते हर दिन लंबित ऑर्डर बढ़ते जा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं को बुकिंग के कई दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है। वहां गैस एजेंसी तक पहुंचने में दूरी और परिवहन की दिक्कतों के कारण लोगों को अतिरिक्त परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई परिवार वैकल्पिक ईंधन का सहारा लेने को मजबूर हैं।
उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसियों पर पारदर्शिता की कमी भी समस्या को बढ़ा रही है। समय से सूचना नहीं मिलने और वितरण में देरी के कारण लोग बार-बार चक्कर लगाने को मजबूर हैं। वहीं, कुछ जगहों पर घरेलू सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिससे वास्तविक जरूरतमंदों को दिक्कत हो रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस की किल्लत बरकरार, सांसत : बरहज संवाद न्यूज के अनुसार रसोई गैस सिलिंडरों की किल्लत बढ़ती जा रही है। शहर क्षेत्र में कुछ हद तक हालात सुधरे हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी किल्लत बरकरार है। ग्रामीण क्षेत्रों में होम डिलीवरी नहीं होने से लोग सिलिंडर लेकर सुबह ही एजेंसी पर लाइन लगा दे रहे हैं।
लोगों का कहना है कि अभी भी सुनीता गैस बरांव, मदनपुर ग्रामीण इंडेन गैस सर्विस, कपरवार के भारत विकास गैस की गाड़ी से देहात क्षेत्र में अभी भी सप्लाई नहीं दिया जा रहा है।इससे गांवों के लोगों को भाेर से ही एजेंसियों पर लाइन लगाना पड़ रहा है। लोगों का यह भी कहना है कि कुछ एजेंसियों का दुकानों से सांठ-गांठ है। जहां अधिक पैसा देने पर आसानी से एक की जगह दो-दो रसोई गैस सिलिंडर मिल जा रहा है। हालांकि देहात क्षेत्र में होम डिलेवरी शुरू न होने से महिलाओं और बुजुर्गों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया होम डिलेवरी शुरू करा दिया गया है। रही बात ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति की, तो इसे पता कराकर सप्लाई करने का निर्देश दिया जायेगा। हीलाहवाली करने वालों पर कार्रवाई किया जाएगा।
गैस की किल्लत से परेशान हैं उपभोक्ता : देसही देवरिया संवाद न्यूज के अनुसार क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं को मंगलवार को भी जूझना पड़ा। गैस सिलिंडर लेकर उपभोक्ता एजेंसियों पर खड़े रहे लेकिन गैस नहीं मिला। प्रशासन का होम डिलीवरी का दावा भी फेल हो रहा है।
क्षेत्र में हेतिमपुर, भटनी दादन और पिपरा मदन गोपाल सहित तीन गैस एजेंसियां है।
मंगलवार को केवल भटनी दादन गैस एजेंसी पर गैस वितरण हुआ। सुबह चार बजे से ही उपभोक्ता गैस सिलिंडर लेकर कतार में खड़े रहे। 10 बजे के करीब गैस वितरण शुरू होते ही अफरा-तफरी मच गई। ज्यादातर लोगों को बिना सिलिंडर के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed