सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two bikes collide, youth seriously injured

Siddharthnagar News: दो बाइकों की टक्कर, युवक गंभीर घायल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collide, youth seriously injured
विज्ञापन
इटवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के इटवा-बेलवा मार्ग पर स्थित ग्राम भुतहवा के पास गुरुवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इटवा पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, कठेला समय माता थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी आकाश कुमार (25) किसी आवश्यक कार्य से बाइक से इटवा आ रहे थे। जैसे ही वह भुतहवा के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में आकाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed