{"_id":"69c6cbdd28f29ee3d80cec9c","slug":"worshiped-mother-siddhidatri-and-sought-happiness-and-prosperity-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155642-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मां सिद्धिदात्री की पूजा कर सुख-समृद्धि मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मां सिद्धिदात्री की पूजा कर सुख-समृद्धि मांगी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़। नवरात्रि के नौवें दिन मंदिराें में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। नौ दिन का व्रत रखकर लोगों ने हवन-पूजन किया। इसके साथ ही लोगों ने घरों में कन्याओं की पूजा की। भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लिया। गांव से शहर तक मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना शुरू हुई, जो दोपहर तक जारी रही।
नगर के सिंहेश्वरी देवी मंदिर, जोगिया के योगमाया मंदिर, सिसवा बुजुर्ग दुर्गा मंदिर बेलहिया दुर्गा मंदिर पर सुबह से हवन पूजन का कार्य शुरू हो गया है। नौ दिन का व्रत रखने वालों ने मंदिर पर सामूहिक हवन किया। इसके बाद व्रत तोड़ा। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी पूजा-अर्चना होती रही। चिल्हिया थाना क्षेत्र के पल्टादेवी मंदिर सहित आदि स्थानों पर नवरात्र के नवमी के दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के नौवें रूप की पूजा-अर्चना के बाद हवन कर कन्याओं को भोजन, उपहार व दक्षिणा भी दी। सुबह से लेकर देर रात्रि तक देवी मंदिरों में घंटा-घड़ियाल गूंजते रहे।
शोहरतगढ़ कस्बा स्थित श्रीरामजानकी मंदिर, भिरंडा समय माता, कठेला समय माता व चिल्हिया क्षेत्र में स्थित पल्टा देवी मंदिर में सुबह मां का दर्शन करने के लिए भारी भीड़ रही। मंदिरों ने हवन-पूजन का दौर 12 बजे तक तक चलता रहा। मान्यता के अनुसार नवरात्र पर्व के अंतिम दिन नवमी पर्व पर शुक्रवार को शक्तिपीठ पल्टा देवी मंदिर, कठेला समय माता सहित शोहरतगढ़ के भिरंडा समय माता स्थान के साथ मंदिरों और निजी भवनों में हवन-पूजन किया गया। शोहरतगढ़ कस्बे से लेकर क्षेत्र परसिया, महदेवा नानकार, चिल्हिया, देवकलीगंज, खुरहुरिया, गौहनिया, लुचुइया, बेलवा महदेवा, खरगवार, जमुनी, कटया, सियाव नानकार, नियाव नानकार, दत्तपुर, गौरा बाजार, टेकनार, मुडिला बुजुर्ग, गुजरौलिया आदि गांवों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ में वैदिक मंत्रों का उच्चारण गूंजता रहा।