{"_id":"69ceb931228626e1380ed324","slug":"23-establishments-investigated-five-samples-sealed-sitapur-news-c-102-1-slko1037-153218-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 23 प्रतिष्ठानों की हुई जांच, पांच नमूने सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 23 प्रतिष्ठानों की हुई जांच, पांच नमूने सील
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कृषि अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को टेक्निकल ग्रेड यूरिया का प्रयोग करने वाली 23 औद्योगिक इकाइयों की जांच की। जांच में चार टीमें लगाई गई थीं। इसमें उप कृषि निदेशक डॉ. एस के सिंह की टीम ने खैराबाद, जिला कृषि अधिकारी संजीव सिंह की टीम ने लहरपुर व बेहटा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिवशंकर की टीम ने बिसवां व रेउसा और वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए मनोज कुमार ने ऐलिया में जांच की।
इस दौरान सभी इकाइयों में राॅ-मैटेरियल टेक्निकल ग्रेड यूरिया की प्राप्ति के स्रोत की गहनता से जांच की गई। इन प्रतिष्ठानों में पेंट, वार्निश, प्लाईवुड आदि प्रतिष्ठान शामिल रहे। जांच के दौरान टीम ने टेक्निकल ग्रेड यूरिया के पांच नमूने भी सील किए। जिला कृषि अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि ये नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
Trending Videos