{"_id":"69cebe0acdfba48d130ef3ab","slug":"girl-dies-after-being-crushed-by-a-speeding-car-sitapur-news-c-102-1-slko1037-153214-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तेज रफ्तार कार से कुचल कर बालिका की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तेज रफ्तार कार से कुचल कर बालिका की जान गई
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
बच्ची की मौत पर विलाप करते परिजन।
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। तिहार चौकी क्षेत्र के सहादतनगर गांव में बृहस्पतिवार शाम दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गई। नीलम अपनी पुत्री अनन्या (5) के साथ खेत से घर लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे चपेट में ले लिया।
नीलम के मुताबिक, वह अनन्या, दूसरी बेटी रितेश और गांव के अन्य बच्चों के साथ खेत गई थीं। देर शाम लौटते समय सीतापुर-गोला मार्ग पार करते वक्त अनन्या अचानक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई।
हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलिया पहुंचाया, जहां डॉ. सुधीर पांडेय ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी है।
सड़क किनारे खड्ड में पलटा ई रिक्शा, दंपती व पुत्र घायल
पिसावां। मूड़ाखुर्द में बृहस्पतिवार को एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में ई रिक्शा पर सवार दंपती व उनका पुत्र घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बराहमऊ कला निवासी मेहंदी हसन (52) अपनी पत्नी वासिदा (50) और आठ वर्षीय पुत्र के साथ ई रिक्शा से सेजखुर्द में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मूड़ाखुर्द के पास उनका तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। हादसे में दंपती व उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत ई रिक्शाें को सीधा किया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वासिदा को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Trending Videos