सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Power Worker Burnt Alive on Pole

Sitapur News: पोल पर जिंदा जला बिजलीकर्मी

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 07 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Power Worker Burnt Alive on Pole
फोटो-13सिधौली में मृतक वीरू की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सिधौली। बीबीपुर गांव में हाईटेंशन लाइन दुरुस्त करने पोल पर चढ़ा प्राइवेट बिजलीकर्मी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार हादसे के बाद करीब डेढ़ घंटे तक बिजलीकर्मी का शव तारों से चिपक कर जलता रहा। दमकल के आने पर शव को नीचे उतारा जा सका।
Trending Videos

अटरिया के सतनापुर गांव निवासी वीरू (22) सोमवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे महमूदाबाद फीडर की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के पोल पर चढ़कर दुरुस्त कर रहे थे। इस दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान वह तारों से चिपक कर जलने लगे। घटनास्थल के पास ही रहने वाले सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त उप कमांडेंट बचान प्रसाद ने घटना की सूचना पुलिस व दमकल को दी। जब तक सहायता पहुंचती, वीरू की मौत हो गई। इस दौरान उनका शव करीब डेढ़ घंटे तारों पर लटककर सुलगता रहा। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव नीचे उतारा। एसडीओ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि परिजनों को विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। साथ ही मृतक की पुत्री के लिए प्रतिमाह दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पत्नी को विभागीय कार्रवाई के बाद संविदाकर्मी के रूप में नौकरी दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स-
पोस्टमार्टम के लिए शव ने ले जाने पर अड़े परिजन, समझाने पर माने
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे वीरू के परिजन शव को मौके से न ले जाने पर अड़ गए। करीब आधे घंटे हंगामा चलता रहा। ग्रामीणों व परिजनों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। हालांकि बिजली विभाग व पुलिस अधिकारियों के समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
एक सप्ताह पूर्व हुआ था बेटी का जन्म
मृतक के भाई आशीष ने बताया कि वीरू की डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। एक सप्ताह पूर्व बेटी का जन्म भी हुआ था। बताया कि सुबह करीब छह बजे सिधौली उपकेंद्र पर संविदा पर तैनात एक लाइनमैन उन्हें लेकर बीबीपुर आए थे। आशीष के अनुसार उसी लाइनमैन ने वीरू को बताया कि शटडाउन ले लिया गया है तभी वीरू पोल पर चढ़े थे। जैसे ही वीरू पोल पर चढ़े, करंट की चपेट में आ गए।
यह हमारा कर्मचारी नहीं, शटडाउन का सवाल ही नहीं उठता
अधिशासी अभियंता सिधौली शैलेंद्र राजपूत ने कहा कि वीरू हमारा कर्मचारी नहीं है। जब कर्मचारी ही नहीं है तो शटडाउन की कोई बात ही नहीं है। इससे संबंधित कोई लिखित शिकायत भी नहीं आई है। हादसा दुखद है। किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ है, इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed