{"_id":"69d3fb61690d252bd9001206","slug":"quack-clinics-have-sprung-up-at-every-intersection-claiming-to-cure-every-ailment-sitapur-news-c-102-1-slko1053-153445-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चौराहों पर सजी है झोलाछाप की दुकानें, हर मर्ज का कर रहे इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चौराहों पर सजी है झोलाछाप की दुकानें, हर मर्ज का कर रहे इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो-12सरैया में झोलाछाप का दवाखाना। संवाद
विज्ञापन
सरैया (सीतापुर)। पहला सीएचसी के क्षेत्र में झोलाछाप की दुकानें हर चौराहे पर सजी है। मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक चलाए जा रहे हैं। मरीजों को दवा देने के साथ ही भर्ती करके ग्लूकोज की बोतलें व इंजेक्शन भी लगाकर इलाज करते है। कई बार मरीजों की जान पर आफत आ जाती है। इसके बावजूद जिम्मेदार इनके खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं।
इलाके के सिरौली, फिरोजपुर, इटैला, लालापुर, कुरौली, बेहमा, सरैया, बिलौली, बाबाबाग आदि विभिन्न जगहों पर झोलाछाप अपनी दुकानें चला रहे हैं। कोई दुकान में क्लीनिक चला रहा है तो कोई गुमटी में ही दवा रखकर बड़ी से बड़ी मर्ज ठीक करने का दावा कर रहा है। छोटी-छोटी पुड़िया में लाल हरी व पीली दवा देकर रुपये ऐंठ रहे हैं। गंभीर होने पर अपनी दुकान में मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू कर देते हैं। केवल नब्ज पकड़कर ही मर्ज बता देते हैं। सुबह से लेकर देर रात तक इनका खेल चलता रहता है। इसके अलावा कई अस्पताल बिना लाइसेंस चल रहे हैं। जब भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अभियान चलता है तो एक दो दिन दुकान बंद कर देते है, उसके बाद फिर से काम शुरू हो जाता है। स्वास्थ्य विभाग भी केवल कोरम पूरा करके बैठ जाता है। इससे इनके हौसले बुलंद है।
Trending Videos