{"_id":"69d3fa6f5221ef67b40afbc3","slug":"sugandhi-and-shagun-win-gold-and-bronze-sitapur-news-c-102-1-stp1001-153464-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सुगंधी-शगुन ने जीता सोना और कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सुगंधी-शगुन ने जीता सोना और कांस्य
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो-27प्रयागराज में ओलंपियन और अर्जुन अवॉर्डी (बैडमिंटन खेल) के अभिन्न श्याम गुप्ता द्वारा
विज्ञापन
सीतापुर। प्रयागराज में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 5 व 6 अप्रैल को आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में शहर के श्री रघुराज सिंह हॉयर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सुगंधी व शगुन ने बालिका एकल वर्ग के स्वर्ण पदक व बालिका युगल वर्ग का कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही दोनों ही बालिकाओं का केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन भी हो गया है।
राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर, विंध्याचल, आजमगढ़ आदि मंडलों की टीमें शामिल हुई थीं। सुगंधी ने बालिका वर्ग अंडर-15 एकल के सेमीफाइनल मुकाबले में गोरखपुर मंडल की तनिष्क को 2-1 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में सुगंधी ने गोरखपुर मंडल की आरोही सिंह को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से पराजित कर बालिका एकल वर्ग में स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया। वहीं बालिका वर्ग अंडर-15 युगल में तृतीय स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में सुगंधी और शगुन की जोड़ी ने कानपुर मंडल की सोनी और सृष्टि तिवारी की जोड़ी को भी एकतरफा मुकाबले में 2-0 से परास्त कर बालिका युगल वर्ग का कांस्य पदक भी अपने नाम किया है।
प्रतियोगिता के समापन पर ओलंपियन अभिन्न श्याम गुप्ता ने किया। सुगंधी और शगुन के शारीरिक शिक्षक व क्रीड़ा प्रभारी डॉ. निखिल कुमार रस्तोगी के मार्गदर्शन में बैडमिंटन का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। डॉ. निखिल ने बताया कि दोनों ही छात्राएं का 15 दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में चयन हुआ है। इसका आयोजन 15 से 29 अप्रैल 2026 तक प्रयागराज के अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा। दोनों ही खिलाड़ियों का केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में चयन होने पर डीआईओएस राजेंद्र सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य ऋषि कुमार मिश्र, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार सिंह जिले के सभी खेल प्रेमियों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की है।
Trending Videos