{"_id":"69cebcffdd33d4807406f799","slug":"accused-who-escaped-from-custody-arrested-sitapur-news-c-102-1-slko1037-153175-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अभिरक्षा से भागा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अभिरक्षा से भागा आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। सीएचसी से पुलिस अभिरक्षा से भागे छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह दुदगड़ गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जिले से बाहर भागने की फिराक में था। पुलिस ने एहतियात बरतते हुए उसे जेल भेज दिया है। इस मामले में एसी ने लापरवाही बरतने के आरोप में आरक्षी शिवम और अनिल को लाइनहाजिर कर दिया है।
सुकेठा गांव निवासी इस्तियाक (22) 29 मार्च की रात एक 17 वर्षीय किशोरी को बहलाकर अपने साथ लेकर चला गया था। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस ने 30 मार्च को लखनऊ से किशोरी को खोजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार दोपहर पुलिस आरोपी को जेल भेजने से पहले चिकित्सीय परीक्षण कराने के लिए सीएचसी सांडा लेकर गई थी।
वहां भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी इस्तियाक सीएचसी की दीवार फांदकर भाग गया था। मामले में देर रात एसपी ने मुख्य आरक्षी अनिल व शिवम को लाइनहाजिर कर दिया था। एसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई थीं। बृहस्पतिवार सुबह 8:40 बजे पुलिस टीम ने आरोपी को दुदगड गांव के पास कुचलैया जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया। (संवाद)
Trending Videos