सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Railway gate remained closed, women walked in the sun with children in their lap

Sitapur News: बंद रहा रेलवे फाटक, गोद में बच्चे लेकर धूप में पैदल निकलीं महिलाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 03 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Railway gate remained closed, women walked in the sun with children in their lap
क्रॉसिंग बंद होने से राहगीरों को हुई परेशानी।
विज्ञापन
बिसवां। पूर्वोत्तर रेलवे के समपार फाटक संख्या 56 पर बृहस्पतिवार को मरम्मत कार्य किया गया। इस दौरान सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रेलवे क्रॉसिंग बंद रही। इस दौरान वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहा।
Trending Videos


वहीं, पैदल यात्री क्रॉसिंग से होकर आते जाते रहे। करीब 12 घंटे तक मरम्मत कार्य चलता रहा। पूर्वोत्तर रेलवे के बिसवां सेक्शन स्थित समपार फाटक संख्या-56 पर बृहस्पतिवार को ओवरहॉलिंग का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सड़क यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। रेलवे प्रशासन ने पूर्व सूचना जारी कर डायवर्जन लागू करा दिया था। इस वजह से फाटक पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहा। इस वजह से आम लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

इसके बावजूद महिलाओं ने बच्चों को गोद में उठाकर रेलवे फाटक को पैदल ही पार किया। ई रिक्शा चालकों ने सवारियों को क्रॉसिंग से पहले ही उतार दिया। कुछ ई रिक्शा चालकों ने वैकल्पिक मार्गों पर सवारियों को उतारा। इंस्पेक्टर राम राघव ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को जाफराबाद क्राॅसिंग पर डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed