सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   89.59% students passed in high school and 85.83% in intermediate

Sitapur News: हाईस्कूल में 89.59 व इंटरमीडिएट में 85.83 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 24 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
89.59% students passed in high school and 85.83% in intermediate
महमूदाबाद के प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जश्न मनाते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में यूपी बोर्ड के 10वीं व 12वीं के नतीजे बेहद शानदार रहे। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रदेश स्तरीय मेरिट लिस्ट में जिले मेधावियों ने पहला स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल में कशिश वर्मा ने 97.83 फीसदी और इंटरमीडिएट में शिखा वर्मा ने 97.60 फीसदी अंक प्राप्त करके प्रदेश व जिले की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह दोनों टॉपर बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज, बिलौली बाजार महमूदाबाद की हैं।
Trending Videos

हाईस्कूल में जिले का रिजल्ट 89.59 व इंटरमीडिएट में 85.83 फीसदी रहा। हाईस्कूल में इस बार 51,663 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 49,162 ने परीक्षा दी और 44,043 विद्यार्थी सफल हुए। इसी तरह 12वीं में 43,943 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 42,632 परीक्षा में शामिल हुए और 36,591 उत्तीर्ण हुए हैं। प्रदेश की मेरिट लिस्ट में सीतापुर के हाईस्कूल के 13 व इंटरमीडिएट के चार मेधावियों ने अपना नाम दर्ज कराया है। जिला स्तर पर इंटर में टॉप टेन में 14 व हाईस्कूल में 18 विद्यार्थियों ने शामिल होकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने की घोषणा बुधवार को हो गई थी। इससे विद्यार्थियों में बृहस्पतिवार को सुबह से ही रिजल्ट को लेकर उत्सुकता बनी रही। शाम चार बजे जैसे ही परिणाम घोषित हुए, सभी लोग अपना रिजल्ट देखने में मोबाइल फोन, लैपटाॅप व साइबर कैफे में जुट गए। परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के बाद मेधावियों के परिवारों में जश्न का माहौल रहा। सोशल मीडिया पर भी बधाई मिल रही है। मेधावियों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। देर रात तक बधाई का सिलसिला चलता रहा।

18 फरवरी से प्रारंभ हुई थी परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से प्रारंभ हुई। यह 12 मार्च तक चली। इसके बाद 18 मार्च से शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर मूल्यांकन प्रारंभ हुआ था। यह निर्धारित समय से पहले ही 30 मार्च को पूरा हो गया। परीक्षा के लिए जिले में 146 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 10वीं व 12वीं में एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed