{"_id":"69ea71a0b05b3215cc06efcb","slug":"kashishs-teacher-and-shikhas-desire-to-become-an-income-tax-officer-sitapur-news-c-102-1-slko1037-154668-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कशिश की शिक्षिका तो शिखा की आयकर अफसर बनने की चाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कशिश की शिक्षिका तो शिखा की आयकर अफसर बनने की चाह
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
शिखा व कशिश को मिठाई खिलाते परिजन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महमूदाबाद। क्षेत्र के शेखपुर बिलौली बाजार स्थित बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रदेश के मेधावियों की सूची में टॉप किया है। हाईस्कूल की टॉपर कशिश वर्मा आगे चलकर शिक्षिका तो इंटरमीडिएट की टॉपर शिखा वर्मा आयकर अधिकारी बनना चाहती हैं।
बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज की छात्रा कशिश वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया है। उन्हें 600 में से 587 अंक मिले हैं। कशिश ने बताया कि उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता पुतान एक किसान हैं। मां नीलम गृहिणी हैं और अक्सर बीमार रहती हैं। ऐसी पारिवारिक स्थिति में भी कशिश ने समय निकालकर खूब पढ़ाई की। वह बढ़े होकर एक शिक्षिका बनना चाहती है ताकि गरीब तबके के बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सके। कशिश ने बताया कि वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करती हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पढ़ाए पाठ को सही ढंग से रिवाइज करने से ही परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सफलता मिली है। कशिश को हिंदी में 98, अंग्रेजी में 95, गणित में 99, विज्ञान में 99, सामाजिक विज्ञान में 99 और गृह विज्ञान में 97 अंक मिले हैं।
बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज की ही छात्रा शिखा वर्मा ने भी यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया है। उन्हें 96.60 प्रतिशत अंक मिले हैं। शिखा के पिता जितेंद्र कुमार किसान और मां कांति देवी गृहिणी हैं। शिखा ने बताया कि वह आयकर अधिकारी बनना चाहती हैं। शिखा को गणित में 100 में से 100 अंक मिले हैं। उन्हें हिंदी में 97, अंग्रेजी में 95, भौतिक विज्ञान में 99, रसायन विज्ञान में 97 अंक मिले हैं। उन्हें 500 में कुल 488 अंक मिले हैं। शिखा ने बताया कि वह प्रतिदिन सात से आठ घंटे पढ़ती थीं। लगातार शिक्षकों से मार्गदर्शन लेकर रिवीजन करती थीं। यही उनकी सफलता का मंत्र है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X