{"_id":"69ea6de80ed934947707e0a4","slug":"thursday-was-the-hottest-day-of-the-season-with-the-mercury-reaching-42-degrees-celsius-sitapur-news-c-102-1-stp1002-154634-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बृहस्पतिवार, पारा 42 डिग्री सेल्सियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बृहस्पतिवार, पारा 42 डिग्री सेल्सियस
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए दुपट्टे से चेहरा ढंककर जातीं युवतियां। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीतापुर। शरीर को झुलसाती धूप की तपिश के साथ दिन भर चले लू के थपेंड़ों से बृहस्पतिवार जिले में इस सीजन का सबसे गर्म दिन बना दिया। तेज धूप व 21 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले गर्म हवा के थपेड़ों से दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे आम जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। अधिकतम पारा एक डिग्री बढ़कर 42 डिग्री पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से बचने के लिए लोग बहुत जरूरी काम होने पर ही शरीर को कपड़ों से पूरी तरह ढक कर ही घरों से बाहर निकले। इससे सुबह के 11 बजे के बाद से ही सड़कों व बाजारों में सन्नाटा दिखने लगा।
बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से धूप की तपिश ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों के साथ दैनिक काम काज से जुटे लोगों को हुई। जिला अस्पताल के पास ई-रिक्शे का इंतजार कर रहीं सुशीला ने कहा कि सिर व चेहरे को ढ़कने के बाद भी तपिश और लू के थपेड़ों से राहत नहीं मिल रही है। बाइक से निकले राजू ने कहा कि प्रचंड गर्मी के कारण कुछ दूर जाकर छांव तलाश कर ठहरना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों ने इस सप्ताह गर्मी का प्रकोप कायम बने रहने की उम्मीद जताई है।
कमाई पर भी भारी गर्मी का असर
ई-रिक्शा चालक रामबाबू व अजय कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण दोपहर में सवारी नहीं मिलती है। ऐसे में कमाई घट गई है। रेडीमेड कपड़ों के विक्रेता अनमोल ने बताया कि गर्मी के कारण ग्राहक कम आ रहे हैं, इससे सहालग का सीजन होने के बावजूद कारोबार प्रभावित हो रहा है। गर्मी का इसका सीधा असर आमदनी पर भी पड़ रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X