सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   95,070 students will appear for UP board exam today at 146 centers.

Sitapur News: 146 केंद्रों पर 95,070 विद्यार्थी आज देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 18 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
95,070 students will appear for UP board exam today at 146 centers.
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। पहले दिन 146 परीक्षा केंद्रों पर 95,070 विद्यार्थी हिंदी की परीक्षा देंगे। परीक्षा में सख्त निगरानी रहेगी। सात जोन व 12 सेक्टर में परीक्षा केंद्रों को बांट दिया गया है। प्रत्येक जोन पर एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। आखिरी दिन मंगलवार को दिनभर केंद्रों पर परीक्षा की तैयारी चलती रही।
Trending Videos


हाईस्कूल में 51,418 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 27,546 बालिकाएं व 23,872 बालक शामिल हैं। इसी तरह इंटर में 43,652 विद्यार्थियों में 23,025 बालक व 20,627 बालिकाएं पंजीकृत हैं। इन सभी को प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। पहली पाली में हाईस्कूल व दूसरी पाली में इंटर की हिंदी विषय की परीक्षा होगी। सुबह 8:30 बजे से 11:45 तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम 5:15 तक चलेगी। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक व एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इनकी देखरेख में ही परीक्षा होगी। छह सचल दल बनाए गए हैं। सचल दल डीआईओएस कार्यालय पर सुबह सात बजे हाजिरी दर्ज कराएंगे।
डीआईओएस तत्काल इन्हें गोपनीय रूट देंगे। इस रूट पर आने वाले विद्यालयों का निरीक्षण करके शाम तक डीआईओएस को रिपोर्ट करेंगे। परीक्षा में 5308 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। आखिरी दिन डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों से बातचीत करके तैयारियों को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed