सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   devotee participating in 84 Kosi Parikrama at Naimisharanya in Sitapur died after his health deteriorated

Sitapur: नैमिषारण्य में 84 कोसी परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, कुछ ही समय में टूट गईं सांसें

अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Feb 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार

सीतापुर में नैमिषारण्य में 84 कोसी परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही समय में उनकी सांसें टूट गईं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

devotee participating in 84 Kosi Parikrama at Naimisharanya in Sitapur died after his health deteriorated
परिमाल की फाइल फोटो, जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के सीतापुर में बुधवार सुबह नैमिषारण्य तीर्थ यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर गया। आनन-फानन एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नैमिषारण्य लाया गया। लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका। कुछ देर में डॉक्टरों ने उनके मृत होने की पुष्टि की।

Trending Videos


बताया गया कि मध्य प्रदेश के भिंड के बहरौली निवासी परिमाल सिंह (61) 10 फरवरी को अपने 65 साथियों के साथ तीर्थ यात्रा पर निकले थे। ओरछा, बैजनाथ धाम, अयोध्या, प्रयागराज, बनारस सहित तीर्थों की यात्रा के उपरांत वह लोग मंगलवार को नैमिषारण्य पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों के अनुसार, बुधवार सुबह परिमाल सिंह ने राजघाट के गोमती तट पर स्नान किया। कुछ ही समय बाद वह बेहोश हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां उन्हें सीपीआर दी गई। हालांकि, उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

बताया गया कि परिमाल सिंह भारतीय सेना से रिटायर्ड थे। नैमिषारण्य के रेलवे क्रासिंग पर करीब 5 मिनट तक रेलवे फाटक बंद होने के चलते एंबुलेंस को इंतजार करना पड़ा। यदि समय से अस्पताल पहुंच जाते तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी। 

सीएचसी अधीक्षक जयप्रकाश पटेल ने बताया कि परिमाल सिंह को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। थाना प्रभारी नैमिषारण्य नवनीत मिश्रा ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed