{"_id":"6994c1a564c3c4b1840cffba","slug":"fraud-in-the-name-of-depositing-emi-sitapur-news-c-102-1-slko1037-150337-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ईएमआई जमा करने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ईएमआई जमा करने के नाम पर ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर। अहमदाबाद गंज निवासी युवकों से एक व्यक्ति ने गाड़ियों की ईएमआई जमा करने के नाम पर ठगी कर ली। आरोपी ने पीड़ितों से धनराशि लेकर बैंक में जमा नहीं की। आरोपी ने पीड़ितों को फर्जी रसीदें थमा दीं। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
अहमदाबाद गंज निवासी अतीक ने बताया कि उन्होंने एक बाइक वाहन संख्या यूपी 34 बीएस 2437 को अटरिया के अहलादपुर धरावां निवासी विमल कुमार से फाइनेंस करवाई थी। आरोप है कि विमल ने अतीक से धोखाधड़ी कर 44,500 रुपये ईएमआई जमा करने के नाम पर लिये। यह रकम आरोपी ने बैंक में जमा नहीं की और फर्जी रसीदें थमा दीं। जब उन्हें ईएमआई जमा करने के लिए फोन आए तो पता चला। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने बाजारपुरवा चंदीभानपुर निवासी टेनी से 11 हजार, अहमदाबाद गंज निवासी रिजवान और जुनैद से बीस हजार यहीं के रब्बानी व अन्य कई लोगों से ठगी की है। (संवाद)
Trending Videos